Commercial Advertisment

कोयलांचल में नहीं थम रहा अवैध कोयले का कारोबार, CISF ने 4 ट्रक को किया जब्त

झरिया (धनबाद) : कोयलांचल में अवैध कोयले का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है.

यहां कोयला तस्कर विभिन्न आउट सोर्सिंग से प्रत्येक दिन सैकड़ों ट्रक कोयला की तस्करी कर रहे है.

ताजा मामला सुदामडीह थाना अंतर्गत बिरसा पुल के समीप की है,

जहां सीआईएसएफ की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना पर

छापेमारी कर चार ट्रक को जब्त किया है. इसके बाद ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया.

फिलहाल सुदामडीह पुलिस इस मामले में हर बार की तरह

खानापूर्ति के लिए जांच पड़ताल कर रही है.

यही नहीं इस मामले में पुलिस और सीआईएसएफ मीडिया से कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

अवैध कोयले के तस्करों पर नहीं होती कोई कार्रवाई !

बता दें कि पुलिस और सीआईएसएफ को सूचना देने के बाद भी अवैध कोयले के तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है.

जिससे तस्करों का मनोबल सातवें आसमान पर है. 3 दिन पूर्व ही भौरा इजे एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष

स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ के सहयोग से अवैध कोयला लदा 5 ट्रक पकड़ा था.

जिसके बाद उक्त अवैध कोयले को सीआईएसएफ की टीम ने सुदामडीह पुलिस को सौंप दिया.

जिसपर सुदामडीह पुलिस गाड़ी चालक और कोयला मालिक के विरोध में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है.

इस मामले में भौरा इजे एरिया के एजेंट उपेंद्र सिंह ने कहा था कि पकड़े गये ट्रक रास्ता भटक गया था.

रिपोर्ट: अनिल

किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कोयले का कारोबार

सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच भिड़ंत, चार की मौत

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...