अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच तनाव के बीच रांची में रसोई गैस की किल्लत की आशंका। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, लोगों को 90 के दशक जैसे हालात याद आए।
Ranchi Gas Crisis News रांची: अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका ने राजधानी रांची में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संभावित आपूर्ति संकट के डर से लोग बड़ी संख्या में रसोई गैस सिलिंडर रिफिल कराने के लिए गैस एजेंसियों का रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
गैस एजेंसियों के दफ्तरों में भीड़ बढ़ती जा रही है और लोग जल्द से जल्द सिलिंडर रिफिल कराने की कोशिश में जुटे हैं। स्थिति को देखकर कई लोगों को 1990 के दशक के वे दिन याद आने लगे हैं, जब गैस सिलिंडर के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था।
Key Highlights
युद्ध की आशंका के बीच रांची में गैस सिलिंडर रिफिल कराने की होड़
गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगने लगीं
लोगों को 90 के दशक जैसे हालात याद आने लगे
सीमित सिलिंडर आने पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा
गैस की संभावित किल्लत को लेकर लोगों में चिंता
Ranchi Gas Crisis News:90 के दशक जैसे हालात फिर आने लगे
पुराने समय में गैस सिलिंडर की आपूर्ति सीमित हुआ करती थी। सप्ताह में एक तय दिन गैस की गाड़ी इलाके में पहुंचती थी और लोग सड़क किनारे लाइन लगाकर उसका इंतजार करते थे। यदि मालवाहक टेंपो से सिलिंडर आता था तो लोगों में निराशा फैल जाती थी, क्योंकि उसमें केवल 16 से 17 सिलिंडर ही होते थे।
ऐसी स्थिति में कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाता था और उन्हें अगले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन जब छोटा ट्रक सिलिंडर लेकर आता था तो लोगों के चेहरे खिल उठते थे, क्योंकि उसमें करीब 90 सिलिंडर होते थे और ज्यादा लोगों को गैस मिलने की संभावना बढ़ जाती थी।
Ranchi Gas Crisis News:गैस के लिए बढ़ी भीड़, लोगों में चिंता
वर्तमान समय में भी गैस एजेंसियों के बाहर लगी कतारें देखकर लोगों को वही पुराने दिन याद आने लगे हैं। संभावित किल्लत की आशंका के कारण लोग पहले से ही गैस सिलिंडर रिफिल कराने में जुट गये हैं, जिससे एजेंसियों के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है।
Highlights







