गिरिडीह में 19 लाख रुपये के अवैध महुआ लोडेड ट्रक जब्त, चालक भी गिरफ्तार

गिरिडीह. बेंगाबाद पुलिस ने अवैध रूप से ट्रक में महुआ परिवहन करने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है। साथ ही मौके पर से चालक को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि NH-114A होकर अवैध तरीके से महुआ का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेंगाबाद थाना जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बेंगाबाद थाना अन्तर्गत महुआर मोड के पास वाहनों की सघन जांच पुलिस बल एवं उड़नदस्ता दल के साथ प्रारंभ की गयी।

गिरिडीह में 19 लाख रुपये के अवैध महुआ जब्त

इसी क्रम में सोमवार को अहले सुबह एक ट्रक पंजीयन संख्या CG15AC-5228 गिरिडीह की ओर से आते देखकर पुलिस ने रोककर जांच की को उसमें 36,220 किलो ग्राम महुआ लोडेड पाया गया। जब इस संबंध में पुलिस ने चालक से कागजात की मांग की तो वह कोई वैध कागजात दिखाने में असफल रहा।

वास्तु विहार एड 22Scope News

बाद में पुलिस ने महुआ लदे ट्रक को जब्त कर थाना ले आया। वहीं इस संबंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार वाहन चालक मो. मोतीन पिता स्व अब्दुल गफुर थाना हैदरनगर जिला पलामु निवासी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त महुआ की सरकारी दर की कीमत 19 लाख 92 हजार 100 रुपये हैं।

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...