Advertisment

बालू की निकासी पर रोक के बावजूद अवैध खनन जारी

औरंगाबाद : बिहार में बालू के खेल की पोल खोलते हुए पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होने साफ तौर पर कहा है कि जिन लोगो की औकात ट्रैक्टर खरीदने की नही थी, आज वे बालू के अवैध धंधे से लाखो करोड़ो के मालिक हो गये है। जब बालू के गोरखधंधे में एसपी, एसडीपीओ तक नप सकते है तो बालू के अवैध कारोबार में संलिप्त माइक पर भाषण देने वाले सफेदपोशों, उनके भाई-भतीजों और चमचों  पर कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती। अवैध कारोबारियों के खिलाफ न केवल कार्रवाई होनी चाहिए बल्कि इनकी संपति की भी जांच कराई जानी चाहिए।

सरकारी तौर पर एनजीटी के आदेश पर राज्य की सभी नदियों से सितम्बर तक बालू की निकासी पर रोक है। इस रोक का अनुपालन कुछ हद तक बालू निकासी का सरकारी ठेका ले रखी कंपनियों द्वारा किया भी जा रहा है। इसके बावजूद औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा के बालू कारोबार पर कार्रवाई के दावों के बीच दिन के उजाले में सोन नदी के तटीय इलाकों में बालू की निकासी हो रही है और अवैध बालू लदे ट्रैक्टर खुलेआम सड़कों पर सरपट दौड़ते नजर आ रहे है।

रिपोर्ट : दीनानाथ

HC ने पहाड़ों के अवैध खनन मामले में की सुनवाई, सरकार से मांगी रिपोर्ट

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...