नजराना लेकर अवैध बालू परिवहन का धंधा

धनबादः अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कोयलांचल धनबाद में एक ओर खनन विभाग एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स कार्यवाई के मामले में शिथिल है। वही पुलिस जमकर नजराना वसूलने में व्यस्त है। यह आरोप निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने लगाया है और इस बाबत उपायुक्त से मिलकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

अवैध बालू 2 22Scope News

पूर्व विधायक ने उपायुक्त से की शिकायत

धनबाद के टुंडी, पूर्वी टुंडी थाना, कालुबथान ओपी, पंचेत ओपी प्रभारी समेत वैसे सभी थाना प्रभारियों की वसूली की शिकायत उपायुक्त से करते हुए पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सैकड़ों ट्रैक्टर मालिक जो लोन पर ट्रैक्टर लेकर बालू में चलवाते हैं स्थानीय मुखिया द्वारा निर्गत किए गए खनन चालान को थाना प्रभारी के द्वारा वैल्यू नहीं दिया जाता है।

अवैध बालू 22Scope News

प्रत्येक वाहन से थाने में 2000 प्रतिमाह तो किसी से 4000 तो किसी थाने में ₹15000 प्रति माह के हिसाब से जबरन एंट्री फीस के नाम पर नजराना वसूला जाता है। नहीं देने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया जाता है।

अपने ड्राइवर व खास गुर्गे से करवाते हैं वसूली

पिछले दिनों कालूबथान ओपी प्रभारी के समक्ष बैठक के दौरान कई ट्रैक्टर ड्राइवर ने वसूली का आरोप लगाते हुए पकड़े गए ट्रैक्टर को छोड़ने की मांग की थी। जिस पर ओपी प्रभारी नाराज होकर बैठक से उठकर चले गए थे।

ये भी पढ़ें- भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त 

इस मामले में बताया जा रहा है कि ओपी प्रभारी अपने ड्राइवर के माध्यम से अथवा किसी खास गुर्गे के माध्यम से अवैध वसूली करवाते हैं। पूर्व विधायक के अलावे पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं ट्रैक्टर मालिकों के साथ-साथ ट्रैक्टर चालकों ने भी यह आरोप लगाया है और पूरे मामले में पुलिस पर उचित कार्यवाही की मांग उपायुक्त से की है।

Saffrn

Trending News

इंटर-स्कूल क्रॉसवर्ड चैंपियनशिप के प्रैक्टिस राउंड में DPS Patna के छात्र...

Patna: पुणे के सूर्यदत्ता नेशनल स्कूल के साहिल संदीप सबने ने 14वें इंटर-स्कूल CCCC क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट (जिसे देशभर के छात्र ‘CCCC’ के नाम...

BJP 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, जमकर...

पटना : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को देश व दुनिया में अपना 47वां स्थापना...

जामताड़ा में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ मासूम, SNMMCH धनबाद रेफर

Jharkhand: झारखंड में सड़क दुर्घटना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आए दिन सड़क दुर्घटना की कई खबरें सामने आ रही है।...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड ने किया...

मोतिहारी : मोतिहारी जहरीली शराबकांड से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शराबकांड का मास्टरमाइंड ने आत्मसमर्पण किया। मोतिहारी पुलिस के दबिश के...

93 करोड़ से 35.77 किमी जयनगर-घुरना सड़क का मजबूतीकरण शुरू

पटना : अररिया के जयनगर से नरपतगंज-घुरना के बीच 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क की मजबूतीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग 93 करोड़ 11 लाख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img