दिल्ली से आते ही नीतीश ने बनाई JDU की नई टीम, संजय सहित कई नेताओं को मिली जगह, अभी निशांत नहीं

पटना : पूर्व सीएम व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की नई टीम का गठन किया है। ऐसे में जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा में रहे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को फिलहाल किसी भी पद पर शामिल नहीं किया गया है, जिसे एक अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है

वहीं जदयू ने चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पूर्व सांसद हैं। सांसद आलोक सुमन को एक बार फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक चौधरी और श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी में 12 राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं।

JDU 22Scope News

संगठनात्मक संतुलन पर जोर

आपको बता दें कि नई टीम के गठन में पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर ध्यान देने की कोशिश की है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव स्तर पर कई नेताओं को जगह दी गई है, जिससे आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को मजबूती देने का संदेश जाता है।

निशांत कुमार को लेकर सियासी चर्चाएं

निशांत कुमार को टीम से बाहर रखे जाने को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जदयू नेतृत्व फिलहाल पार्टी और परिवार की राजनीति के बीच स्पष्ट दूरी बनाए रखना चाहता है। बीते कुछ समय से निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इस फैसले से उन अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है।

Nitish Kumar 4 22Scope News

यह भी पढ़े : श्रवण कुमार चुने गए JDU विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार/अररिया : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img