Wednesday, August 20, 2025

Related Posts

साइक्लोन मिचौंग का असर झारखंड पर भी

रांची: दो दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन मिचौंग का असर झारखंड में भी महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को राज्य के सभी जिले में पूरे दिन बादल छाया रहा।

राज्य के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हुई, सिमडेगा जिले के कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, ठेठईटांगर में 10 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

रांची शहर और अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। आज और गुरुवार को  साइक्लोन के ज्यादा असर की संभावना है, शुक्रवार के बाद मौसम साफ होने की संकेत है।

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बुधवार को मिचौंग के कारण राज्य के कोल्हान प्रमंडल और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

बादलों और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है, जिससे ठंडक कम होने के आसार है, साथ ही, अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है।

 

 

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe