पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव

कमल कुमार

रांची: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया ।

आज, 23 अक्टूबर को 0830 बजे IST, अक्षांश 17.0°N और देशांतर 86.8°E के करीब, पारादीप (ओडिशा) से 360 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 510 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 660 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम क्षेत्र पर केंद्रित था।

अगले 6 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उसके बाद इसके लगभग उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और पुनः गहरे निम्न दबाव के रूप में 25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

झारखंड पर इस गहरे निम्न दबाव का आंशिक असर पड़ने की संभवाना है

23 से 25 अक्टूबर, 2023 के दौरान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। 23.10.2023 को उत्तर-पूर्वी भाग में और 24.10.2023 को पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...