हाथों में चप्पल की माला और कर्मियों का झुंड, जिसने भी देखा चौंक गया…

पूर्वी चंपारण: बिहार अनुसुचिविय कर्मचारी संघ के बैनर तले पूर्वी चंपारण में सरकारी कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में कर्मचारी जिला मुख्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की और चप्पल का माला लेकर समाहरणालय परिसर में भ्रमण किया। कर्मी पुरानी पेंशन योजना लागू करने के साथ ही अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मियों का कहना था कि पुरानी पेंशन को सरकार फिर से लागू करे, वरीयता के आधार पर पे स्केल तय कर समय पर प्रोन्नति समेत अन्य 12 मांगों को जल्दी पूरी करे।

यह भी पढ़ें – पूर्वी चंपारण: 24 घंटे में दो बड़ी वारदात, बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिसिया व्यवस्था को…

इस दौरान संघ के जिला सचिव धर्मवीर कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार पुरानी पेंशन योजना को लागू करें नई पेंशन योजना को खत्म करें जिसको लेकर हम सभी 12 सूत्री मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार हमारी बातें नहीं मानेगी तो आने वाले समय में हमारा आंदोलन और जारी रहेगा। हम सभी विकास के कार्यों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं लेकिन अगर हमारी बातें नहीं मानी गई तो हम लोग अपना विरोध जारी रखेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नीतीश सरकार ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, बिहार SSC में…

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...