Commercial Advertisment

राजू की अध्यक्षता में गांधी मैदान में रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय स्थानीय श्रीकृष्णापुरी पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 28 नवंबर को प्रस्तावित पटना के गांधी मैदान में रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को पार्टी के सांसद अरुण भारती ने संबोधित करते हुए बैठक में मौजूद पार्टी के सभी मौजूद वरीय पदाधिकारियों से आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित पार्टी की रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

भारती ने रैली से संबंधित तमाम व्यवस्था और तैयारी का जायजा लिए और सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक पार्टी के पदाधिकारी से सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श किए। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के सांसद बिहार से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी पार्टी के प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में आगामी 28 नवंबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने और प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। जहां सभी नेताओं ने अपने अहम सुझाव दिए।

यह भी देखें :

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के जमुई सांसद अरुण भारती, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, शंकर झा बाबा, धनंजय मृणाल, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, सुरेंद्र विवेक, असरफ अंसारी, संजय कुमार सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, डॉ अजय, रामप्रवेश यादव, शोभा सिन्हा, अमित कुमार रानू, मनोज कुमार, अमित किशोर सिंहा, प्रिंस मृणाल, मनोज कुमार, इंदिरा सिंह, परशुराम पासवान और मिथिलेश निषाद मौजूद थे।

यह भी पढ़े : लोजपा (रामविलास) के स्थापना दिवस पर भव्य रैली करेगी पार्टी

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...