
पटना : आगामी 28 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के स्थापना दिवस की मौके पर पटना के गांधी मैदान में भव्य रैली होने वाली है। जिसको लेकर आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित तमाम प्रकोष्ठों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता खुद प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी कर रहे थे। बैठक के बाद राजू तिवारी ने कहा कि रैली की सिलसिले में तमाम प्रकोष्ठों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस पर पूरे गांधी मैदान को भर देना है।
आपको बता दें कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन कर रही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि हमें लोकसभा के जीते हुए सीट के मुताबिक. विधानसभा में सीट मिलनी चाहिए। ऐसे तो लोजपा रामविलास की पार्टी चाहती है कि झारखंड विधानसभा का भी चुनाव लड़ा जाए लेकिन अभी इस पर कुछ ज्यादा नहीं बोल रही है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी का जो भी फैसला लेना होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लेंगे। कल यानी सोमवार को केंद्र सरकार ने चिराग पासवान को जेड कैटेगरी का सुरक्षा मुहैया कराई थी। बता दें कि चिराग अभी विदेश दौरे पर गए हुए हैं।
यह भी पढ़े : चिराग की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट




