Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन के विधायकों की अहम बैठक खत्म हो गई। इस दौरान आगामी 09 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक आहूत षष्ठम् विधान सभा के प्रथम सत्र के संदर्भ में सत्ता पक्ष की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Breaking : रविन्द्र नाथ महतो फिर बने नए विधानसभा स्पीकर
इंडिया गठबंधन के विधायकों की अहम बैठक के दौरान विधानसभा सभा सत्र को लेकर रणनीति भी बनाई गई। बैठक के दौरान नाला विधायक और पूर्व स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो को फिर से विधानसभा का स्पीकर बनाया गया।
रांची से मदन सिंह की रिपोर्ट—
Highlights


