Important : रूसी सेना में अभी भी हैं 20 भारतीय, जल्द लौटेंगे

डिजीटल डेस्क: Importantरूसी सेना में अभी भी हैं 20 भारतीय, जल्द लौटेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रूसी सेना में बतौर सैनिक फंसे भारतीय नागरिकों मसले पर भारत चुप नहीं है।

यह अपने स्तर पर सभी सक्षम मंच पर प्रभावी ढंग से उठाते हुए अपने नागरिकों को सकुशल नौटाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इसमें भारत अभी तक काफी सफल भी रहा है और अब कुछ ही भारतीय रूस में फंसे हुए हैं। इसका खुलासा खुद भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को किया है।

भारतीय विदेश सचिव बोले – रूस से लौट चुके हैं 85 भारतीय

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर लगातार वह गलतफहमी में फंसे भारतीयों के स्वदेश सकुशल वापसी का मुद्दा उठता रहा है। इस बारे में भारत में भी तमाम मंच पर सवाल उठे हैं।

इसी को लेकर सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की। भारतीय विदेश सचिव ने खुद इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।

रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि – ‘इस मुद्दे को उच्चतम स्तर पर उठाया  गया। हमारी जानकारी के अनुसार लगभग 85 भारतीय नागरिक भारत लौट आए हैं।

कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और उनके शव लौटाए गए, जिस शव बरामद हुए हैं। हमारी जानकारी के अनुसार अभी भी रूसी सेना में लगभग 20 भारतीय नागरिक हैं, वे भी जल्द भारत लौट आएंगे’।

अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का...

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(Reliance Industries Limited) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp-आधारित AGM डिजिटल असिस्टेंट लॉन्च किया...

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...

Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी,...

Jharkhand MGNREGA Strike: झारखंड राज्य MGNREGA कर्मचारी संघ के आह्वान पर, राज्य भर के MGNREGA कर्मचारी पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...