Advertisement
Advertisement

जमीनी विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, तेजाब से किया हमला

गोपालगंज : गोपालगंज में जमीनी विवाद में जहा दो पक्षों में मारपीट के साथ तेजाब से हमला कर दिया गया। वहीं इस घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हथुआ थाना के मच्छगर जगदीश गांव की है। मृतक का नाम कप्तान साह है। जबकि दूसरे पक्ष के तेजाब से झुलसे रितेश पूरी और मनीष पूरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हथुआ के मछागर जगदीश गांव में मृतक कप्तान साह मछागर गांव में बजरंग बली का मंदिर बनवा रहे थे। इसका विरोध पड़ोसी और वार्ड सदस्य निर्भय पूरी कर रहे थे। जिससे दोनों पक्ष में मारपीट हुआ और एक दूसरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया। जहां कप्तान साह की मौत हो गई। जबकि रितेश पूरी और मनीष पूरी गंभीर रूप से गया हो गए। इसके पहले भी जमीनी विवाद में मारपीट हुआ था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद गुप्ता ने बताया कि बारात ठहराने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुआ है। दोनों पक्ष से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाव में शांति का माहौल है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...