2 पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी

हाजीपुर : राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना अंतर्गत हेतमपुर गांव में बच्चों के गोली खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी हुई। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति समेत मारपीट में छह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी राघोपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोली लगने से घायल अजब राय को पीएमसीएच रेफर कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के चार व्यक्ति जबकि दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट व गोलीबारी

मारपीट व गोलीबारी – 

मिली जानकारी के अनुसार अजब राय एवं नवल राय के बीच बच्चों के साथ गोली खेलने को लेकर विवाद बीते शुक्रवार को हुआ था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच शनिवार की सुबह मारपीट व गोलीबारी की घटना घटित हुई। जिसमें नवल राय के पक्ष के चार व्यक्ति जबकि अजब राय एवं उनके भाई अमरनाथ राय गंभीर रूप से घायल हो गए। अजब राय को दो गोली सीना और बाह में लगी है। जबकि अमरनाथ राय का बदमाश ने गरासा से हाथ काट दिए। दूसरे पक्ष के नवल राय मनीष कुमार समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपको बता दें कि बीते शनिवार को दोनों पक्षों के बच्चों के बीच गोली खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट एवं गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से समेत छह व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया आपसी विवाद को लेकर गोली चली है, एक व्यक्ति को गोली लगी है। इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

यह भी पढ़े : भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा