Advertisment

Aurangabad में लोगों ने एक अधेड़ को पकड़ कर दिया पुलिस के हवाले, ये है मामला…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में तीन मासूम बच्चियों के साथ गलत हरकत करते एक अधेड़ को लोगों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधेड़ ने पहले भी दो दिन तीन मासूम बच्चियों को चॉकलेट और पैसे का लालच दे कर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी लेकिन उस दिन बच्ची उसके झांसे में नहीं आई। फिर तीसरे दिन आरोपी ने बच्चियों को चॉकलेट और पैसे का लालच दे कर अपने घर ले गया।

बच्चियों को घर ले जाते देख लोगों ने देखा और उन्होंने छानबीन शुरू कर दी। बाद में लोगों ने देखा कि आरोपी बच्चियों के साथ गलत करने की कोशिश कर रहा है जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मासूम बच्चियों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अधेड़ नशे की हालत में था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  आज थम जायेगा Assembly By Election का प्रचार, सभी दलों ने झोंक दी है अपनी पूरी ताकत

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...