Begusarai में अपराधियों ने सोये हालत में युवक को मारी गोली

बेगूसराय: राज्य में अपराधी बिल्कुल ही बेख़ौफ़ हैं और कार्रवाई करने के पुलिस के सारे दावों की हवा निकाल दे रहे हैं। अपराधी खुलेआम आपराधिक वारदातों को अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर पर सोये हालत में एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया वहीं घायल हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकाइन गांव की है। घायल युवक की पहचान भगवानपुर चकाइन निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई। घायल के परिजनों ने बताया कि बीती रात युवक अपने चाचा के घर पर सोने गया था। सोये अवस्था में ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर जब तक लोग दौड़ कर पहुंचे तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आननफानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने किसी भी प्रकार के विवाद या दुश्मनी की जब्त से इंकार किया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  गोपालगंज Court Campus में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात समेत 2 को लगी गोली, अपराधी…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai
Begusarai

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...