बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पैसे के विवाद को लेकर होटल में बमबाजी

हाजीपुर : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है। बिहार में ऐसा एक दिन भी नहीं हो जिस दिन की अपराध की घटना नहीं सुनने को मिले। बिहार सहित पटना में आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में कही हत्या, कही चोरी और कहीं डकैती की खबरें सुनने को मिल रही है। ताजा घटना  वैशाली से है। पैसे के विवाद को लेकर होटल में बमबाजी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र की घटना बतायी जा रही है।

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद – यह भी देखें :

बिहार के हाजीपुर में एनएच-22 महुआ मोड़ स्थित होटल एलीगेंट पर अज्ञात कर सवार अपराधियों ने जमकर बमबारी की। बमबारी की पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर के विवाद चल रहा था। इस दौरान कार सवार चार से पांच की संख्या में अपराधी आए और होटल पर बमबारी करना शुरू कर दिया। बमबारी की धमाके से होटल से निकलकर लोग भागने लगे और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

यह भी पढ़े : राजगीर घूमने आए पर्यटक को गोलियों से छलनी कर की हत्या, 5 खोखा बरामद

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...