‘बिहार में परफार्मेंस पर पोस्टिंग नहीं, सीएम के अगल-बगल बैठने वाले करते हैं चमचे’

पटना : बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर जदयू द्वारा सवाल खड़ा किए जाने के बाद आज तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंन कहा कि इसमें कौन लोग शामिल है यह सबको पता है। बिहार में परफार्मेंस पर पोस्टिंग नहीं होती है जो सीएम नीतीश कुमार के चमचे अगल-बगल है वहीं करते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार के डीजीपी का कोई पावर नहीं है। इसलिए बिहार में अपराध बढ़ा है। बीजेपी के बंगाल में बंद के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यूपी में कब बंद करेंगे। वहां सबसे ज्यादा रेप होता है। जेपी नड्डा के बयान की ममता बनर्जी ने सभी हदें पार कर दी है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बाल गृह में कौन सी हद पार नहीं हुई थी। उस समय भी एनडीए का शासन था। रेलवे स्टेशन के नाम बदलने पर तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से रेलवे में होनी वाली दुर्घटना खत्म नहीं होगी।

यह भी पढ़े : बिगड़ते कानून-व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा है बिहार

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...