बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ होकर बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शहर के बायपास रोड में दिनदहाड़े एक बाइक सवार सीएमएस कर्मी को ओवरटेक कर रोका और पिस्टल का भय दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना सवा 10 बजे लोहियानगार थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज की है। पीड़ित मटिहानी थाना अंतर्गत हांसपुर गांव निवासी सोनू कुमार के पिता दयाराम सिंह ने बताया कि उसका बेटा सीएमएस में कस्टोडियन के पद पर काम करता है।

दयाराम सिंह ने BOI में पैसे जमा करने जा रहे थे
दयाराम सिंह ने बताया कि आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित स्मार्ट प्वाइंट से रुपए लेकर सुभाष चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) जमा करने जा रहा था। तभी बायपास रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवर टेक कर रोका। उसने बताया कि इसी बीच अपराधियों ने पिस्टल निकालकर पेट में सटा दिया और रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। जानकारी देते हुए उसने बताया कि बैग में छह लाख 82 हजार सात सौ 25 रुपए नगद था जिसे बदमाशों ने लूट लिया।
पीड़ित CMS के कर्मचारी हैं – सदर DSP-1 सुबोध कुमार
वहीं दूसरी तरफ घटना के संबंध में सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने बताया कि सीएमएस के कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि पैसा कलेक्शन करके बैंक जा रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गअ। डीएसपी ने बताया कि पहले उनका कहना था कि पांच लाख 74 हजार रुपए था। जिसके बाद थाना पर जांच में ढाई लाख की हेराफेरी सामने आई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सोनू ने बताया कि कल घर चले जाने के कारण कंपनी का एक लाख 36 हजार रुपए जमा नहीं किए थे। सदर डीएसपी ने बताया कि आज तीन लाख 89 हजार रुपए की निकासी किए थे।
कंपनी व पुलिस को पहले बयान में करीब साढ़े 5 लाख छीनने की बात कही गई थी
पुलिस अधिकारी ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि कंपनी और पुलिस को पहले बयान में पांच लाख 47 हजार छीनने की बात कही गई थी, छानबीन की जा रही है। अब पुलिस अनुसंधान के बाद स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है और किसने लूट की योजना बनाई और कितने रुपए की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच क्या रंग लाती है। बहरहाल, दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए के लूट की घटना और अपराधियों के हौंसले को देख जिलेवासी हैरत में पड़ गए।
यह भी पढ़े : भोजपुर में बालू भंडारण स्थलों पर DM व SP का संयुक्त औचक निरीक्षण
अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Highlights


