दिनदहाड़े CMS कर्मियों से लाखों की लूट, हथियार से बदमाशों ने दिया अंजाम

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ होकर बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शहर के बायपास रोड में दिनदहाड़े एक बाइक सवार सीएमएस कर्मी को ओवरटेक कर रोका और पिस्टल का भय दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना सवा 10 बजे लोहियानगार थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज की है। पीड़ित मटिहानी थाना अंतर्गत हांसपुर गांव निवासी सोनू कुमार के पिता दयाराम सिंह ने बताया कि उसका बेटा सीएमएस में कस्टोडियन के पद पर काम करता है।

Goal 1 22Scope News

दयाराम सिंह ने BOI में पैसे जमा करने जा रहे थे

दयाराम सिंह ने बताया कि आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित स्मार्ट प्वाइंट से रुपए लेकर सुभाष चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) जमा करने जा रहा था। तभी बायपास रोड स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवर टेक कर रोका। उसने बताया कि इसी बीच अपराधियों ने पिस्टल निकालकर पेट में सटा दिया और रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। जानकारी देते हुए उसने बताया कि बैग में छह लाख 82 हजार सात सौ 25 रुपए नगद था जिसे बदमाशों ने लूट लिया।

पीड़ित CMS के कर्मचारी हैं – सदर DSP-1 सुबोध कुमार

वहीं दूसरी तरफ घटना के संबंध में सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने बताया कि सीएमएस के कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि पैसा कलेक्शन करके बैंक जा रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गअ। डीएसपी ने बताया कि पहले उनका कहना था कि पांच लाख 74 हजार रुपए था। जिसके बाद थाना पर जांच में ढाई लाख की हेराफेरी सामने आई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सोनू ने बताया कि कल घर चले जाने के कारण कंपनी का एक लाख 36 हजार रुपए जमा नहीं किए थे। सदर डीएसपी ने बताया कि आज तीन लाख 89 हजार रुपए की निकासी किए थे।

कंपनी व पुलिस को पहले बयान में करीब साढ़े 5 लाख छीनने की बात कही गई थी

पुलिस अधिकारी ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि कंपनी और पुलिस को पहले बयान में पांच लाख 47 हजार छीनने की बात कही गई थी, छानबीन की जा रही है। अब पुलिस अनुसंधान के बाद स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है और किसने लूट की योजना बनाई और कितने रुपए की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच क्या रंग लाती है। बहरहाल, दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए के लूट की घटना और अपराधियों के हौंसले को देख जिलेवासी हैरत में पड़ गए।

यह भी पढ़े : भोजपुर में बालू भंडारण स्थलों पर DM व SP का संयुक्त औचक निरीक्षण

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...