दरभंगा में अपराधी का खुलेआम तांडव, छापेमारी में गए दारोगा को पीटा फिर…

दरभंगा: इन दिनों बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। एक तरफ बेलगाम अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो दूसरी तरफ कार्रवाई करने के लिए जाने वाली पुलिस टीम पर हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। ताजा मामला दरभंगा का है जहां एक अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने एक दारोगा की घेर कर जम कर पिटाई कर दी और उनका सरकारी हथियार भी छीनने की कोशिश की। हालांकि बाद में फिर पुलिस टीम ने भीड़ को खदेड़ा और दारोगा को बचाया साथ ही एक हमलावर को गिरफ्तार भी किया।

यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी के बीच बिजली की स्थिति दयनीय, लोगों ने सड़क पर उतर की…

फिलहाल घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए दरभंगा ग्रामीण एसपी आलोक ने बताया कि बीती रात बहेड़ी थाना की पुलिस कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस की सहयोग से हत्याकांड में शामिल एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान अपराधी को बचाने के लिए उसके कुछ शागिर्दों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें एक दारोगा घायल हो गए। पुलिस ने हत्यारोपी के भाई को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पर हमला में शामिल लोगों के विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img