Advertisment

धनबाद में महापाप, मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप

धनबाद : धनबाद नगर निगम के सिटी मैनेजर के खिलाफ अपनी ही मौसेरी बहन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने महिला थाना में लिखित शिकायत की है. पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बता दें कि पीड़िता बिहार की रहने वाली है. वो एक निजी अस्पताल में इंटर्न कर रही है और पिछले एक साल से अपने भाई जो कि धनबाद में सिटी मैनेजर है, उसके घर पर ही रह रही थी. घटना 22 नवंबर की है. पीड़िता ने बताया कि 22 नवंबर को अस्पताल से फ्लैट पर पहुंची तो वहां उसका सिटी मैनेजर भाई भी मौजूद था और सिटी मैनेजर के पिता भी गांव से आए हुए थे. रात में खाना खाने के बाद सिटी मैनेजर ने दूध में हल्दी मिलाकर पीने को दिया. दूध पीने के बाद चक्कर आने लगे और बेहोश हो गई. साथ ही आरोप लगाया है कि बेहोशी की हालात में उसके साथ दुष्कर्म किया गया. बाद में धमकी देते हुए कहा कि मुंह खोलने पर वीडियो और फोटोज वायरल कर देंगे. पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.

रिपोर्ट : राजकुमार

Next

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...