हाजत में युवक ने बेल्ट से लगाया फंदा, थानाध्यक्ष, ओडी प्रभारी व चौकीदार निलंबित

बक्सर : जिले के सिमरी थाने में हिरासत में बंद शराबी धनहा गांव निवासी युवक राजेश कुमार खरवार ने हाजत में अपने बेल्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि थानाध्यक्ष ने इस बात को छिपाने की कोशिश की। घटना पर संज्ञान लेते हुए एसपी शुभम आर्य ने मामले की जांच की और यह पाया कि सिमरी थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, ओडी प्रभारी सीताराम चौधरी और चौकीदार हरिकिशुन यादव की लापरवाही के कारण युवक की जान गई। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस घटना का पूरा विवरण कैद हुआ। जिससे पुष्टि हुई कि राजेश ने हाजत में अपने बेल्ट का उपयोग कर फंदा बनाया था। पुलिस ने फुटेज को जांच का हिस्सा बनाया और इसके आधार पर आवश्यक कदम उठाए।
राजेश के पिता नंद बिहारी खरवार ने ही अपने पुत्र के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि राजेश शराब के नशे में घर पर हंगामा करता था और पहले भी कई बार जेल जा चुका था। पिता की शिकायत के बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया था। राजेश की मौत के बाद मामले को शांत रखने के लिए अनुमंडल के चार थानों की पुलिस, सिपाही और एसडीएम को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिससे परिवार को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़े : बिहार SFT व बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री संचालक सहित 7 गिरफ्तार

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...