गया: गया में घर में सो रहे लोगों को बाहर से बंद कर चोरों ने करीब दस लाख रूपये मूल्य के गहने की चोरी कर ली। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के गोवर्धन बिहार की है जहां चोरों ने एक घर में घुस कर सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर करीब दस लाख रूपये मूल्य के गहने की चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर घर से एक बॉक्स लेकर जा रहे हैं।
पीड़ित अनूप नारायण ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि वे लोग अपने घर में सोये हुए थे। रात में करीब दो बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने अपने किरायेदार को फोन किया तो पता चला कि उसका भी दरवाजा बाहर से बंद है। तब पड़ोसी को फोन किया और फिर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। उन्होंने बताया कि चोर पीछे की तरफ के सीढ़ी का ताला तोड़ अंदर घुसे थे। बेटे बहू के कमरे में जाने पर उसके कमरे में रखा अलमारी का ताला टुटा हुआ था और लॉकर का सारा सामान गायब था।
उन्होंने बताया कि चोरों ने एक बॉक्स की भी कोहरी की है। चोरों ने घर से करीब 10 लाख रूपये मूल्य के गहने की चोरी कर ली। पीड़ित ने मामले की सूचना विष्णुपद थाना को दी। मामले की जानकारी के बाद विष्णुपद थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच में जुट गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है, जल्दी ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Gaya में पुलिस ने मजदूरों की पिटाई की, महिला समेत कई घायल
Gaya Gaya Gaya
Gaya
Highlights


