Advertisment

गयाजी में 11 हजार वोल्ट से निकली चिंगारी में झूलसे तीन युवक, तीनों की हुई मौत..

गयाजी में 11 हजार वोल्ट से निकली चिंगारी में झूलसे तीन युवक, तीनों की हुई मौत..

गयाजी : जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव मे में 11 हजार बिजली के चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक घर के बाहर ठंड के कारण आग ताप रहे थे,तभी घर के ऊपर रही 11 हजार तार मे अचानक सॉर्ट सर्किट हुई और शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी तीनों युवको पर जा गिरी और सभी झुलस गए।

परिजनों ने पहुँचाया मगध मेडिकल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हालांकि तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी लेकिन परिजनों ने आनन फानन में मगध मेडिकल अस्पताल मे लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान खैरा गांव निवासी नागेश्वर यादव के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, राम लखन यादव के 26 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और खिरोधर यादव के 27 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र उर्फ राजा के रूप में हुई है।

पक्षी के बैठने से हुआ था सार्ट सर्किट, फिर निकली चिनगारी

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक घर के बाहर ठंड के कारण आग ताप रहे थे तभी छत के ऊपर से गुजरी 11000 की तार किसी पक्षी के बैठने से शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके कारण जोरदार चिंगारी निकली और चिंगारी तीनों युवको पर गिर गई, जिसके कारण तीनों युवक बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढे :  मोतिहारी में बच्चे के अपहरण की सूचना सोशल मीडिया पर देना बना भारी, साईबर ठगों ने लगाई पचार हजार की चपत

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...