Giridih: वज्रपात से एक व्यक्ति और दो पशुओं की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Giridih: जिले में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति और दो पशुओं की मौत हो गई। दरअसल, रविवार को अचानक बारिश शुरू हुई। इस दौरान खूब बिजली भी कड़की। इस दौरान आसमानी बिजली की चपेट में आने से जिले के गांडेय थाना इलाके के गोराडीह गांव में 50 वर्षीय झारी यादव की मौत हो गई। साथ ही उनके दो पशुओं की भी मौत हो गई।

Giridih: वज्रपात से व्यक्ति की मौत

वहीं घटना से मृतक के घर में मातम पसर गया। इस दौरान आसपास के लोग उसके घर पहुंचे। साथ ही जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मृतक के घर पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हुई और तेज आवाज के साथ आसमानी बिजली भी कड़कना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान झरी महतो घर के बाहर बने पशुओं को रखने के लिए झोपड़ीनुमा शेड में पशुओं के साथ था। इसी दौरान सभी वज्रपात की चपेट में आ गए। इसमें दो पशुओं के साथ एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jharkhand E Kalyan Scholarship 2026: झारखंड के छात्रों को बड़ी राहत!...

Jharkhand E Kalyan Scholarship 2026: झारखंड के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत मिली है। शैक्षणिक...

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...