इंडिया गठबंधन की सरकार में लोगों को मिलेगा 10 किलो अनाज मुफ्त, सुपौल में तेजस्वी ने लगाया घोषणाओं का अंबार

सुपौल: सुपौल लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल ने गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसके बाद स्थानीय गांधी मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, मनोज झा, कारी सोहेब, रामवृक्ष सदा, रणविजय साहू, भरत भूषण मंडल, सतीश कुमार दास, चन्द्रशेखर यादव, साधु पासवान, डॉ अजय कुमार सिंह सहित इंडि गठबंधन के दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल रहे।

इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाला। तेजस्वी यादव ने कहा हम मोदी की बात नहीं मुद्दे की बात करने आए हैं, हमारे यहां सबसे बड़ा मुद्दा गरीबी, अशिक्षा, चिकित्सा, पलायन आदि का है। कहा हमारी सरकार आई तो हम पांच नहीं दस किलो राशन देंगे। इस दौरान उन्होंने घोषणाओं की बौछार लगा दी।

मुकेश सहनी भी केंद्र सरकार पर हमलावर रहे कहा केंद्र की सरकार गरीबों की सरकार नहीं है अडानी और अंबानी की सरकार है। मोदी जी ने एक करोड़ रोजगार का वायदा किया हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए देने की बात कही लेकिन कोई भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- DARBHANGA में विजय सिन्हा की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को कहा प्रधानमंत्री

10

10
10

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...