सुपौल में PM MODI पर जम कर बरसे तेजस्वी-सहनी, कहा…

सुपौल: इंडिया गठबंधन के सुपौल लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी चन्द्रहास चौपाल के समर्थन में शनिवार को लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे तेजस्वी यादव मुकेश सहनी और महबूब अली कैसर शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जिस काम को हमलोगों ने 17 महीनों में कर दिखाया, उसे दूसरे 17 साल में भी नहीं कर पाए।

दुनिया में अगर कोई सबसे झूठा प्रधानमंत्री होगा तो, उसका नाम नरेंद्र मोदी है। उन्होंने न तो महंगाई को कम किया और न ही लोगों के खाते में 15 लाख भेजा। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने पीएम के पुराने रिकॉर्डेड भाषण को सुनाया और खूब कमेंट पास किया। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हम एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।

इस मौके पर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव हमें लड़ना है। जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए लड़ा था, उसी प्रकार हमलोगों को मोदी जी से आजादी के लिए लड़ना है। इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने लोगों से राजद उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल को वोट देने की अपील की।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GOPALGANJ में गदहा पर बैठ नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, कहा…

PM MODI PM MODI PM MODI

PM MODI

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...