मधेपुरा में दबंगई की इंतहा, समान नहीं देने पर दुकानदार के मुंह में मारी गोली

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। इसका अंदाजा इस वारदात से लगाया जा सकता है। समान देने से इनकार करने पर बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को नजदीक से मुंह में गोली मार दी। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और शहर में दहशत का माहौल है।

वारदात मधेपुरा शहर के कॉलेज चौक पेट्रोल पंप से पूरब स्थित इलाके की है

वारदात मधेपुरा शहर के कॉलेज चौक पेट्रोल पंप से पूरब स्थित इलाके की है। मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे बाइक सवार अपराधी एक किराना दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे दुकानदार पिंटू केशरी ने सिगरेट और गुटखा देने से मना कर दिया। इसी बात पर कहासुनी हुई और गुस्साए बदमाशों ने बेहद करीब से उनके मुंह में गोली दाग दी।

Madhepura Goli 1 22Scope News

35 वर्षीय पिंटू केशरी पिछले 12 वर्षों से टीपी कॉलेज के पास किराना दुकान चला रहे हैं

आपको बता दें कि 35 वर्षीय पिंटू केशरी पिछले 12 वर्षों से टीपी कॉलेज के पास किराना दुकान चला रहे हैं। गोली लगने के बाद उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है, लेकिन उनकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय दुकान पर उनके भाई और स्टाफ भी मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है – SDPO प्रवेंद्र भारती

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) प्रवेंद्र भारती ने बताया कि तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है और वे रात में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक छोटी-छोटी बातों पर गोली चलती रहेगी?

Madhepura Goli 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा स्टेशन पर संदिग्ध मौत : प्लेटफॉर्म पर मां की लाश, बगल में रोती रहीं दो मासूम बेटियां…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel