Madhubani में युवक थाना पहुंच कर बोला कुछ ऐसा कि भौचक रहे गई पुलिस, फिर लिया हिरासत में

मधुबनी: मधुबनी में एक कलियुगी बेटे ने अपनी मां की कुदाल से काट कर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है जहां एक कलियुगी बेटे ने अपनी मां की कुदाल से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटे ने खुद थाना पहुंच कर सरेंडर कर दिया। मृतिका की पहचान हितलाल यादव की 65 वर्षीय पत्नी जीवछी देवी के रूप में की गई। पुलिस घटना घटना की सत्यता की जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

आरोपी लालबाबू यादव ने अपनी मां की हत्या कुदाल से काट कर दी और फिर थाना पहुंच कर पुलिस के सामने घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  लालू प्रसाद यादव ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार बाबा साहेब के संविधान की उड़ा रहे हैं धज्जियां…

मधुबनी से अमर कुमार की रिपोर्ट

Madhubani Madhubani Madhubani

Madhubani

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...