Mahakumbh 2025 में Gautam Adani तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन कराने के साथ मुफ्त बांटेंगे गीता प्रेस की किताबें

प्रयागराज। Mahakumbh 2025 में Gautam Adani तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन कराने के साथ मुफ्त बांटेंगे गीता प्रेस की किताबें। महज एक दिन दिन के बाद शुरू हो रहे  Mahakumbh 2025 में जहां देश और दुनिया से बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु और तीर्थयात्री पहुंचने शुरू हुए हैं, वहीं यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं – तीर्थयात्रियों की सरकार के साथ बड़े उद्योगपतियों एवं संस्थानों की ओर से सेवाएं देने का प्रबंध किया गया है।

इसी क्रम में देश के अग्रणी उद्योगपति Gautam Adani का नाम शामिल है। Gautam Adani ने Mahakumbh 2025 में अपनी ओर से तीर्थयात्रियों को दो तरह की मु्फ्त सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया है। Gautam Adani ने यहां हर दिन 1 लाख श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन कराने का संकल्प लिया है और इसी के साथ गीता प्रेस गोरखपुर की किताबों का भी महाकुंभ में मुफ्त वितरण करेंगे।

ISKCON संग Gautam Adani तीर्थयात्रियों में बांटेगे महाप्रसाद

Mahakumbh 2025 के शुरू होने का नियम समय निकट आते ही मेला क्षेत्र में चहल पहल का क्रम रौनक पकड़ने लगा है। प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे Mahakumbh 2025 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बीते एक साल से तैयारी कर रही है। इसमें करीब 40 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है। ऐसे में देश के मशहूर बिजनेसमैन Gautam Adani कहां पीछे रहने वाले हैं।

Mahakumbh 2025 में श्रद्धालुओं – तीर्थयात्रियों की सेवा करने के लिए Gautam Adani ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के साथ हाथ मिलाया है।  दोनों मिलकर Mahakumbh 2025 में श्रद्धालुओं – तीर्थयात्रियों में महाप्रसाद के रूप में फ्री खाना परोसेंगे। कहा जा रहा है कि अडानी ग्रुप की यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का आदर्श उदाहरण है, बल्कि धर्म और सेवा के समन्वय की प्रेरणा भी देती है।

इस्कॉन पदाधिकारी संग गौतम अडानी
इस्कॉन पदाधिकारी संग गौतम अडानी

ISKCON के सहयोग से Gautam Adani रोजाना एक लाख तीर्थयात्रियों को मुफ्त वितरित करेंगे महाप्रसाद

अडानी ग्रुप के चेयरमैन Gautam Adani ने प्रयागराज में होने वाले Mahakumbh 2025 में हर दिन 1 लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटने के पुनीत कार्य को ISKCON के सहयोग से अंजाम देने को अमलीजामा पहनाने का खाका तैयार कर चुके हैं। प्रसाद के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो विशाल रसोइयों में 2500 वॉलंटियर्स काम करेंगे।

इसके अलावा, स्वच्छता बनाए रखने के लिए 18,000 सफाई कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को रोटी, दाल, चावल, सब्जियां और मिठाइयों से सजी थाली परोसी जाएगी, जिसे पर्यावरण-अनुकूल पत्तलों में परोसा जाएगा। प्रसाद वितरण के लिए 40 असेंबली पॉइंट्स निर्धारित किए गए हैं।

दिव्यांग, बुजुर्ग और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे सभी को सुविधाजनक अनुभव मिले। यह सेवा न केवल श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करेगी, बल्कि महाकुंभ के आयोजन में अनुशासन और भक्ति का संदेश भी देगी।

गीता प्रेस के पदाधिकारियों संग गौतम अडानी
गीता प्रेस के पदाधिकारियों संग गौतम अडानी

गीता प्रेस की ‘आरती संग्रह’ किताब की 1 करोड़ से अधिक प्रतियां Mahakumbh 2025 में  बांटेंगे Gautam Adani

Gautam Adani ने गीता प्रेस की ‘आरती संग्रह’ किताब की 1 करोड़ से अधिक प्रतियां Mahakumbh 2025  में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क बांटने का संकल्प लिया है। Gautam Adani  ने अपने सोशल मीडिया हैंड ल ‘एक्स’ पर इस बात की जानकारी स्वयं दी है। Mahakumbh 2025  में गीता प्रेस की किताबों को नि:शुल्क बांटने के लिए Gautam Adani  ने गीता प्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इस मुलाकात को लेकर Gautam Adani  ने लिखा, ‘महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है!यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं।

…आज सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से मिलकर प्रेरणा प्राप्त हुई और गीता प्रेस के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला। नि:स्वार्थ सेवाभाव और धर्म एवं संस्कृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना राष्ट्रप्रेम का ही एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है’। 

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...