Advertisment

महाकुंभ में मौनी अमवास्या पर मची भगदड़ में 20 के मरने की आशंका, CM Yogi ने अफवाहों पर ध्यान ना देने एवं निकटस्थ घाट पर स्नान की अपील की

प्रयागराज : महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ से मची भगदड़ में 20 के मरने की आशंका, CM Yogi ने अफवाहों पर ध्यान ना देने एवं निकटस्थ घाट पर स्नान की अपील की। महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या पर दूसरे बड़े अमृत स्नान के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब के दबाव के बीच बुधवार तड़के करीब 1 से 2 बजे संगम क्षेत्र में अचानक मची भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई है।

हालात संभालने को सुरक्षाबल एवं मेला प्रशासन तत्काल प्रभाव से जुटा और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित कर लिया गया है। भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। हादसे को देखते हुए सभी 13 अखाड़ों ने अपना अमृत स्नान कार्यक्रम अगली सूचना तक के लिए टाल दिया है।

इस बीच PM Modi लगातार हादसे के बाबत CM Yogi आदित्यनाथ से अपडेट ले रहे हैं। CM Yogi लगातार मेला प्रबंधन एवं प्रशासन की टीमों से समन्वय बनाते हुए हालात को नियंत्रित एवं अमृत स्नान को सुचाारू करने में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा संगम नोज पर 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुआ है। लगातार एंबुलेंस से घायल अस्पताल लाए जा रहे हैं। सभी घायलों को मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाकुंभ में मची भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर होने वाले बड़े अमृत स्नान के लिए दो दिनों से लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं के भीड़ के दबाव का क्रम बुधवार तड़के चरम पर पहुंच चला था कि तभी अचानक मची भगदड़ से चीख-पुकार वाली स्थिति बनी। जो जिधर ही ही भाग, वह उधर को ही सामने वाले को रौंदते हुए सुरक्षित ठिकाने की तलाश करता दिखा।

अचानक से संगम पर भगदड़ होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल गए हैं। हालांकि घायलों की सटीक संख्या मेला प्रशासन या सरकारी तंत्र की ओर से तत्काल मुहैया नहीं कराई जा सकी है। इस बीच 20 मौतों की भी आशंका जताई जा रही है। कुुछ समय पहले तक यह संख्या 17 बताई जा रही थी।

मचे भगदड़ में घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे।

अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच मेला प्राधिकरण की विशेष कार्यकारी अधिकारी अकांक्षा राणा ने कहा कि – ‘संगम रूट पर कुछ बैरियर्स के टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है’।

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद संगम क्षेत्र पर सुरक्षा बलों ने चलाया राहत एवं बचाव कार्य।
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद संगम क्षेत्र पर सुरक्षा बलों ने चलाया राहत एवं बचाव कार्य।

संगम में श्रद्धालुओं से की जा रही अपील – अफवाहों पर ध्यान ना दें…

बुधवार तड़के महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद अफरातफरी की स्थिति की स्थिति को संभालने में मेला प्रशासन एवं सुरक्षा तंत्र के भी हाथ-पांव कुछ देर के लिए फूल गए थे। लेकिन तत्परतापूर्ण राहत एवं बचाव कार्य के वैकल्पिक योजनाओं पर तुरंत अमल करते हुए अंधाधुंध इधर-उधर को भागती भीड़ को तुरंत स्थिर कराने की पहल की गई।

साथ ही जमीन पर गिरे घायलों एवं मृतकों को मौके से स्ट्रेचर पर हटाने का काम शुरू किया गया ताकि अनयास के बढ़ रहे पैनिक को कम किया जा सके। हालात के कुछ  नियत्रित होते ही राहत एवं बचाव टीमों के साथ मेला प्रशासन एवं प्रबंधन ने माइक के एनाउंस करना शुरू किया कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें एवं ना ही सुनी-सुनाई बातों के बहकावे मेें आएं।

महाकुंभ के बीच आज सुबह संगम पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद कई लोगों के हताहत होने की आशंका थी, क्योंकि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए आए थे। घायलों को उप-केंद्रीय अस्पताल, सेक्टर 24, अरैल में भर्ती कराया गया है। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद संगम क्षेत्र पर सुरक्षा बलों ने चलाया राहत एवं बचाव कार्य।
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद संगम क्षेत्र पर सुरक्षा बलों ने चलाया राहत एवं बचाव कार्य।

संगम में मची भगदड़ के बाद CM Yogi की श्रद्धालुओं से अपील…

महाकुंभ में मची भगदड़ की जानकारी मिलते ही PM Modi ने अब तक CM Yogi से 3 बार अपडेट लिया है। इस बीच CM Yogi ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि – ‘अपील है कि श्रद्धालुगण संगम नोज जाने के बजाय निकट के घाट पर स्नान कर लें। स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं। लोग वहां स्नान कर सकते हैं। 

…इस मामले में प्रशासन के नियमों का ध्यान रखें और किसी प्रकार की अफवाह में न आएं। …श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें। संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गये हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है। 

…सभी से अपील है कि व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। महाकुंभ में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ है। रात 1 से 1.30 के बीच ये हादसा हुआ है। कल 5.50 करोड़ श्रद्वालुओं ने स्नान किया है। भारी भीड़ की वजह से बैरिकेड टूट गया। घायलों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। PM Modi ने 4 बार फोन किया। वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं’।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...