मन की बात में बोले PM मोदी, कहा- हर किसी को तिरंगे में रंग दिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में कई विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है। हर भारतीय का यही निश्चय है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो अद्भुत पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

LN Mishra 1 22Scope News

प्रधानमंत्री ने सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा कर उनकी हौसलाअफजाई की – दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल समेत तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को तन्मयता से सुना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड को सुनने वालों में भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, बिहार सरकार में मंत्री रेणु देवी, जीवेश मिश्रा, कृष्ण कुमार मंटू, सांसद भीम सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, सिद्धार्थ सौरभ, संजय सिंह, अवधेश पटेल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक विचारों को सुना।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सभ्यता, संस्कृति और विरासत की चर्चा की

‘मन की बात’ सुनने के बाद भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सभ्यता, संस्कृति और विरासत की चर्चा की तो आतंकवाद से लड़ने की भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को भी रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात में आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों के तहत ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा की। इस दौरान विश्वास व्यक्त किया कि आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है।

यह भी देखें :

PM ने अपने मन की बात में खेलों इंडिया गेम्स के उत्साह व युवा प्रतिभाओं की उपलब्धियों को देशवासियों के साथ किया साझा

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी ने सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा कर उनकी हौसलाअफजाई की। प्रधानमंत्री ने आज के अपने मन की बात में खेलों इंडिया गेम्स के उत्साह और युवा प्रतिभाओं की उपलब्धियों को देशवासियों के साथ साझा किया। उन्होंने बिहार के पांच शहरों में आयोजित खेलों इंडिया गेम्स में पूरे भारत से पांच हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने और इन खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी और खेल भावना के लिए बिहार की भी जमकर तारीफ की। ‘खेलो इंडिया गेम्स’ की सफल मेजबानी कर बिहार ने इस आयोजन को खास बनाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में खेल की आधारभूत संरचनाओं में वृद्धि हो रही है। हमने हाल ही में कई प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर यह साबित भी किया है।

PM Man Ki Baat 2 22Scope News

PM ने इस क्रम में मधुमक्खी पालन की भी चर्चा की और भारत में एक ‘स्वीट रिवॉल्यूशन’ की बात कही – जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कहा कि प्रधानमंत्री ने इस क्रम में मधुमक्खी पालन की भी चर्चा की और भारत में एक ‘स्वीट रिवॉल्यूशन’ की बात कही। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ‘स्वीट रिवॉल्यूशन’ से मतलब मिठास से भरी क्रांति से है, यानी मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार और अन्य संस्थानों ने कई कदम उठाए हैं, जिससे शहद उत्पादन में वृद्धि हुई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, मृत्युंजय झा, मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, अरविंद शर्मा, प्रभात कुमार, पटना जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता और ज्ञान ओझा सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरक संवाद सुने।

यह भी पढ़े : दिल्ली में NDA का शक्ति प्रदर्शन, जातिगत जनगणना का समर्थन व ऑपरेशन सिंदूर को सैल्यूट

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...

मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon को लेकर भव्य तैयारी, रूट...

Ramgarh: युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img