Wednesday, August 13, 2025

Related Posts

NDA Govt में जो गलत होंगे वे बचेंगे नहीं और जो गलत नहीं होंगे वह फसेंगे नहीं – दिलीप जायसवाल

पटना: स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है और इसको लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बिहार भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने की। बैठक खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद करवाया।

हमलोग केवल वोट की राजनीति नहीं करते हैं। हमलोग राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। जब भी राष्ट्रवाद की बात आती है तो भाजपा के कार्यकर्ता सबसे पहले खड़ा होते हैं। आज स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को निदेशित किया गया है कि वे लोगों को अपने घरों के ऊपर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरत करें।

इसके साथ ही दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि जो गलत होगा वह बचेगा नहीं, ईमानदार फंसेगा नहीं। उन्होंने कहा कि लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। एनडीए की सरकार में जो गलत होंगे वे बचेंगे नहीं और जो गलत नहीं होंगे वह फसेंगे नहीं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    DRE की टीम ने हाथीदह से दो सोना तस्कर को दबोचा, बरामद हुआ इतना सोना

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

NDA Govt NDA Govt

NDA Govt

131,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
578,000SubscribersSubscribe