खगड़िया : खगड़िया जिले के गोगरी थाना के गोगरी पंचायत के बिन टोली गांव में नाव डूबने से दो लड़की की डूबने से मौत हो गई है। घटना का कारण नाव से घास लाने के क्रम में हुई। नाव पर टोटल 10 लोग सवार थे। नदी पार करने के क्रम में नाव डूब गई। आठ महिला और लड़की किसी तरह तैरकर बाहर आई, लेकिन दो लड़की नहीं निकल पाई और डूब गई। गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इस घटना से गांव में कोहराम से मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लड़की को स्थानीय गोताखोर निकालकर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े : 5 लड़के गंगा में स्नान करने के दौरान डूबे, 3 को बचाया, 2 लापता
राजीव कुमार की रिपोर्ट