पत्थलचट्टी में नशेड़ियों ने ग्रामीण को चाकू मारकर किया घायाल, की छिनतई

निरसाः थाना क्षेत्र अंतर्गत निरसा मध्य पंचायत स्थित पत्थलचट्टी के ग्रामीण इन दिनों नशेड़ियों के आंतक से काफी भयभीत है. ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के समीप पुराने बंद पड़े पंप हाउस को नशेड़ियों और शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा है ओर देर रात तक वहां बैठकर अड्डेबाजी करते है.

मंगलवार(19 सितंबर) कि रात पथलचट्टी मुठियापाड़ा निवासी रामू राम को पंप हाउस में अड्डाबाजी कर रहे नशेड़ियों ने उनपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. नशेड़ियों ने उनके पास से रूपए भी छीन लिए. हमले से रामू राम बेहोश होकर वहीं गिर गए थे. जब उन्हें होश आया. तब वो अपने घर पहुंचे और सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन घायल रामू राम को लेकर निरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित SNMMCH भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...