ग्रामीण सड़क पर हाइवा परिचालन के विरोध में उतरे ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों का मिला साथ

Nirsa– एमपीएल ओपी क्षेत्र के पांडरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की रात करीबन 10 बजे से कंचन्डीह पांडरा ग्रामीण सड़क पर हाइवा का परिचालन ठप कर दिया.

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे पश्चिम पंचायत के मुखिया रोविन घीवर ने कहा कि खुदिया फाटक से सिंदरी मोड़ होते हुए एमपीएल तक जिस सड़क पर हाइवा का परिचालन किया जा रहा है वह ग्रामीण सड़क है, हाइवा के परिचालन से अब तक इस सड़क पर कई ग्रामीणों को अपनी जिन्दगी गंवानी पड़ी है.

ग्रामीणों के विरोध के बीच हाइवा चालकों ने कंचन्डीह पांडरा सड़क से हाइवा निकालने की कोशिश करने लगे

, लेकिन जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उस सड़क को भी बंद करवा दिया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस बात की गारंटी नहीं दी जाती कि ग्रामीण सड़क से हाइवा का परिचालन नहीं किया जाएगा तब तक हाइवा परिचालन नहीं करने दिया जाएगा.

जरुरत पड़ी तो ग्रामीण लंबे संघर्ष के लिए भी तैयार है. ग्रामीण अपनी सड़क पर अपने ही नागरिकों की मौतों को देख कर चुप नहीं रह सकता. ग्रामीण सड़क पर हाइवा का परिचालन नियम विरुद्ध है. हाइवा चालकों को अपने निर्धारित सड़क पर इसका परिचालन करना चाहिए. ग्रामीण लंबे संघर्ष के लिए तैयार है.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...