Commercial Advertisment

अपराधियों के हौसले बुलंद, चौकीदार पर फायरिंग

नालंदा : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में चौकीदार पर बदमाशों ने गोली मार दी है। यह घटना रहुई बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास हुई है। घायल चौकीदार को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब दो बजे रहुई थाने के चौकीदार अलखदेव पासवान अपने सहकर्मी दिलीप पासवान के साथ बाजार में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जब उन्होंने उन लोगों से पूछताछ की तो वे भागने लगे। चौकीदारों ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली अलखदेव पासवान के कान के नीचे लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही रहुई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि बाजार में चोरी की घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल लगाने के लिए चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई थी। हाल के दिनों में नालंदा जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर से जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : चौकीदार हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

राजा कुमार की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...