रांची में शेयर बाजार के नाम पर रिटायर्ड व्यक्ति से 98 लाख की साइबर ठगी, फर्जी वेबसाइट और ग्रुप के जरिए जाल बिछाया

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़े साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करीब 98 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। यह घटना महज एक माह के भीतर घटित हुई है।

सूत्रों के अनुसार, ठगों ने पहले सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए व्यक्ति से संपर्क साधा। ग्रुप में शेयर बाजार जैसी हूबहू नकल वाली फर्जी वेबसाइट दिखाई गई, जिससे व्यक्ति को लगा कि वह असली शेयर पोर्टल पर निवेश कर रहे हैं। शुरुआत में मामूली निवेश पर जब स्क्रीन पर मुनाफा दिखा, तो व्यक्ति का विश्वास बढ़ा और उन्होंने क्रमशः बड़ी राशि निवेश कर दी।

लगभग एक महीने में उन्होंने 98 लाख रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद अचानक सोशल मीडिया ग्रुप बंद कर दिया गया और ठगों से संपर्क टूट गया। कुछ समय तक इंतजार के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

मामले की शिकायत साइबर थाना को दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के फ्रॉड अब सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हैं, जिनमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम लोगों को टारगेट कर उनकी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन कर ठगी की जाती है।

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img