सबौर में गंगा कटाव तेज, दो पक्के मकान नदी में समाए

सौ से अधिक मकान कटाव की जद में

भागलपुर : जिला के सबौर प्रखंड के फरका पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 इंग्लिश में

गुरुवार को गंगा कटाव तेज हो गया, जिसके कारण दो पक्के मकान गंगा नदी में समा गए.

हालांकि दोनों मकान के खिड़की दरवाजे सहित अन्य सामग्री पीड़ितों ने पहले ही निकाल लिया था.

घटना के बाद पीड़ित घर से बेघर हो गए और आसियाना नहीं मिलने से परेशान हैं.

मकान पहले से ही कटाव की जद में था.

50 से अधिक घर गंगा में समा चुके

गंगा के जलस्तर स्थिर है. फरका पंचायत के मुखिया राजेद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि इंग्लिश गांव में लगभग अब तक 50 से अधिक घर गंगा में समा चुके हैं. एक सौ से अधिक मकान कटाव की जद में हैं. इसके अलावा स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, जल मीनार, ग्रामीण सड़क नाला भी गंगा कटाव की भेंट चढ़ चुकी है. आपदा प्रबंधन मंत्री को बाबूपुर से लेकर शंकरपुर तक गंगा कटाव से बचाव के लिए बोल्डर पीचिंग या रिंग बांध निर्माण करवाने और कटाव पीड़ितों को उचित मुआवजा देकर पुनर्वास कराने की मांग को लेकर ज्ञापन आवेदन भी दिया है.

पीड़ित परिवार को मिलेगा उचित मुआवजा

गुरुवार को इंग्लिश निवासी कुलभूषण यादव और चंद्र भूषण यादव का मकान गंगा में समा गया. इस संबंध में सीओ अजीत कुमार झा ने कहा कि कटाव पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा. बता दें कि इन छठ से पहले ही गंगा अपना रौद्र रूप दिखा रही है. गंगा ने अब तक कई घरों को अपने कटाव में बहा दिया है. कई खेतों की जमीन गंगा में बह गई है. जिसकी वजह से गंगा किनारे रह रहे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रिपोर्ट: अंजनी

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img