Hazaribagh: जिला प्रशासन ने गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय को जिले में रह रही दो पाकिस्तानी बहू की दी जानकारी, आदेश का इंतजार

Hazaribagh: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल (मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल) तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है।

Hazaribagh: वीजा रिनुअल की कार्रवाई प्रक्रिया में

हजारीबाग जिले में दो पाकिस्तानी बहू रह रही है। दोनों का लॉन्ग टर्म वीजा है। इनका वीजा रिनुअल होने की कार्रवाई प्रक्रिया में है, लेकिन इनका वीजा रिनुअल नहीं हो पाया है। ऐसे में इसे लेकर संशय का बाजार गर्म है कि क्या दोनों बहू हजारीबाग में रहेगी या इन्हें पाकिस्तान वापस लौटना पड़ेगा। हजारीबाग एसपी ने इस संबंध में बताया है कि इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग को दे दी गई है। दोनों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही आदेश निर्गत किया जाएगा, उसी अनुसार कदम उठाया जाएगा।

Hazaribagh: कांग्रेस के कद्दावर नेता के भाई की पत्नी भी हैं पाकिस्तानी

हजारीबाग में दो पाकिस्तानी बहू है। इनमें एक बिहार के कैबिनेट मंत्री रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता एचएच रहमान के छोटे भाई आजाद नगर हजारीबाग के सफीकुर्र रहमान की पत्नी अनिका रहमान हैं। सफीकुर्र रहमान ने 1994 में अनिका रहमान से शादी की थी। इनका लॉन्ग टर्म वीजा 2014 तक था। 2014 के बाद इनका वीजा रिनुअल होने की कार्रवाई प्रक्रिया में है। अनिका रहमान ने कहा कि पाकिस्तान में मायके में कोई नहीं है। पिछले 5 साल से पाकिस्तान नहीं गई हूं।

Hazaribagh: इसलिए की थी शादी

शहर के पेलावल थाना क्षेत्र के बारी कॉलोनी निवासी मिराज अख्तर की पत्नी फातिमा तंजीम हैं। मिराज अख्तर ने बताया कि 2010 में उन्होंने पाकिस्तान की फातिमा तंजीम से शादी की थी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद परिवार बिखरे थे। फुफी पाकिस्तान में रह गई और वो लोग भारत आ गए। उन्होंने बताया कि यह परिवार फिर से जुड़े, यही सोचकर अपनी फुफी की बेटी से मैं शादी की। उन्होंने बताया कि उनका लॉन्ग टर्म वीजा 2021 तक का था। आगे रिव्यू प्रक्रिया में है। दोनों का परिवार हजारीबाग में बसा हुआ है।

Hazaribagh: लॉन्ग टर्म वीजा को लेकर लोगों का है ये कहना

वहीं हजारीबाग में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे लोगों का कहना था कि केंद्र सरकार ने लॉन्ग टर्म वीजा के रिव्यू का पूरी पावर राज्य सरकार को दे दी है, लेकिन जब हम लॉन्ग टर्म वीजा का रिन्यूअल के लिए राज्य सरकार के पास जाते हैं तो केंद्र के पास भेजा जाता है। केंद्र में जाते हैं तो वहां कहा जाता है कि आप यहां क्यों आए हैं। सब कुछ राज्य में होगा। इसके कारण किसी का 2014 से तो किसी का 2021 से लॉन्ग टर्म वीजा रेनुअल लंबित है।

Hazaribagh: गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के आदेश का इंतजार

महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों पाकिस्तानी बहू के बच्चे भी हैं। सरकार इन्हें वापस जाने का आदेश देती है तो क्या बच्चे उनके साथ वापस जाएंगे या फिर वह भारत में ही रहेंगे। इसे लेकर भी कई तरह की चर्चा हो रही है। बहरहाल, हजारीबाग जिला प्रशासन और दोनों पाकिस्तानी बहू और उनके परिवार वालों को गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के आदेश का इंतजार है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...