जहानाबाद सदर अस्पताल विवाद पर SP की सफाई, डॉक्टरों से बदसलूकी के आरोपों को बताया निराधार

जहानाबाद : जहानाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम को लेकर हुए विवाद और डॉक्टरों के साथ कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने अपनी सफाई पेश की है। एसपी ने डॉक्टरों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 मई 2026 को भेलावर थाना क्षेत्र के एक मृतक का शव करीब छह से सात घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा, जिससे परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। स्थिति को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रात करीब 2:30 बजे अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में उच्च योग्यता प्राप्त डॉक्टर, जिनमें एमएस और एमसीएच चिकित्सक भी मौजूद थे – SP अपराजित लोहान

एसपी अपराजित लोहान के अनुसार, अस्पताल में उच्च योग्यता प्राप्त डॉक्टर, जिनमें एमएस और एमसीएच चिकित्सक भी मौजूद थे। इसके बावजूद शव को बिना ठोस कारण पीएमसीएच रेफर किया जा रहा था। इससे मृतक के परिजनों को अनावश्यक परेशानी हो रही थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महज 10 मिनट के भीतर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि डॉक्टरों के साथ किसी प्रकार की मारपीट या कॉलर पकड़ने जैसी घटना नहीं हुई।

Jehanabad SP 3 22Scope News

Jehanabad SP 1 22Scope News

‘बड़े विवाद या पुलिस-पब्लिक टकराव को रोकने के उद्देश्य से डॉक्टर को केवल बाजू पकड़कर परिजनों के सामने बातचीत के लिए ले जाया गया था’

उन्होंने बताया कि किसी बड़े विवाद या पुलिस-पब्लिक टकराव को रोकने के उद्देश्य से डॉक्टर को केवल बाजू पकड़कर परिजनों के सामने बातचीत के लिए ले जाया गया था। एसपी ने यह भी कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा संबंधी मांग को गंभीरता से लिया गया है और सदर अस्पताल परिसर में पुलिस पिकेट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि डॉक्टरों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Jehanabad SP 4 22Scope News

SP ने कहा- रिपोर्ट में अगर पुष्टि हुई की डॉक्टरों के लापरवाही के कारण यह हुआ तो होगी कार्रवाई

एसपी अपराजित लोहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीएमसीएच की रिपोर्ट में यह पुष्टि होती है कि डॉक्टरों की देरी के कारण किसी प्रकार के साक्ष्य नष्ट हुए हैं, तो संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच जारी है। प्रशासन की नजर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और विवाद के सभी पहलुओं पर बनी हुई है।

Jehanabad SP 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : जहानाबाद में स्कूल की छत से गिरकर बच्ची गंभीर, PMCH रेफर

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...

नाबालिग किशोर की बेरहमी से पिटाई, Video सोशल मीडिया पर Viral

मोतिहारी : मोतिहारी में एक नाबालिग किशोर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में...