‘NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरे चरण की शुरुआत में ही कार्यकर्ताओं में दिखा जोश’

अररिया : एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां आज किशनगंज और अररिया पहुंचा। तीसरे चरण में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत सीमांचल के किशनगंज से हुई। यहां एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा और एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने यहां जुटे उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित उपस्थित प्रदेश अध्यक्षों ने एक स्वर में आगामी विधानसभा में लक्ष्य भेदने की तैयारी करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने किशनगंज के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम और अररिया के अररिया कॉलेज स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है। हर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटें, घर-घर पहुंचे, सरकार की उपलब्धियों को बताएं और हर एक मतदाता को प्रेरित करें। हम सबकी मेहनत से एनडीए की जीत निश्चित है। उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि हम न केवल जीतेंगे बल्कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि सही अर्थों में कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं और वही जनसेवी सरकार भी बनाते हैं। यह आमसभा नहीं है। यह उन संघर्षशील कार्यकर्ताओं का जुटान है जो संबंधित पार्टी के विचार के साथ बूथ स्तर पर चुनाव लड़ते हैं। ये कार्यकर्ता रुकते नहीं, थकते नहीं, संघर्ष करते हैं विजय के लिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए का निरंतर विजय ही लक्ष्य है। एनडीए जनसेवा के लिए सरकार बनाती है और बनाती रहेगी। यह केवल हमारा संकल्प नहीं है बल्कि बिहार में जनता के समर्थन से हमने यह कर के दिखाया भी है। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ता न केवल जीत का संकल्प लें बल्कि विपक्ष को उखाड़ फेंकने की शपथ लें। इस एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं का यहां जन सैलाब उमड़ा है, उससे साफ है कि आगामी चुनाव को लेकर बिहार के लोगों ने अपना निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां कार्यकर्ताओं की एकता से एनडीए मजबूत हो रहा है, वहीं विपक्षी दलों का गठबंधन बिखरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई लड़ाई को सबने देख लिया है। उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें बिहार के विकास की चिंता नहीं है। इस गठबंधन में शामिल एक दल के अध्यक्ष अब तो खुलेआम कहने लगे हैं कि हमारे बेटे को मुख्यमंत्री बना दो। दरअसल, इनकी चिंता अपने बेटे को लेकर है।

यह भी देखें :

इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि विरोधियों को भ्रम, झूठ और अफवाह पर विश्वास है। अभी से ही राजद भ्रामक प्रचार में जुट गया है। उन्होंने कहा कि राजद के युवराज अभी से ही घोषणा रथ पर सवार होकर घोषणा पर घोषणा किए जा रहे हैं। वे जानते हैं कि जब उनकी सरकार ही बननी नहीं है तो वे कुछ भी घोषणा कर लें।उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाला चुनाव बेहद खास है और आज से ही हमें उसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हाल में केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगातों के बाद यहां की जनता खुश है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश की जोड़ी से प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। पिछला लोकसभा चुनाव और हाल में ही हुए उप चुनाव परिणाम इसके संकेत हैं। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि बिहार की जनता कभी भी महागठबंधन की सरकार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि राजद की पहचान ही भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने की रही है। बिहार की जनता फिर से उन्हें मौका कभी नहीं देने वाली है।

यह भी पढ़े : बिक्रमगंज में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, कई अवैध सामान बरामद

मंटू भगत की रिपोर्ट

Also Read

लालू के लाल भुना रहे CM नीतीश के काम को, डिप्टी...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार विपक्ष पर हमलावर रहते हैं वहीं बिहार में CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार विकास...

विवादों के बीच BJP ने 2 जिला उपाध्यक्षों की कर दी...

शेखपुरा : बिहार भाजपा ने जब से शेखपुरा में न‌ए जिलाअध्यक्ष का घोषणा किया है। तब से शेखपुरा भाजपा अक्सर विवादों में घिरा...

पप्पू का चिराग पर तंज, कहा- सबका सपना होता है चुनाव...

आरा : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आरा पहुंचे। आरा पहुंचने के साथ ही जदयू और भाजपा पर निशाना साधा। आरा में...

शाहनवाज का राहुल-तेजस्वी पर तंज, कहा- राजनीतिक विफलता छुपाने के लिए...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने लोकसभा में विपक्ष के...

ललन सिंह का राहुल पर निशाना, कहा- हार चुके हैं चुनाव...

पटना : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का...

अन्ना हजारे से जुड़े कई समर्थक आज HAM पार्टी का थामेंगे...

पटना : किसन बाबूराव हजारे जिन्हें अन्ना हजारे के नाम से जानते हैं, एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आज उनके कई समर्थक हिंदुस्तानी आवाम...

तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- मेरे पत्र का जवाब इसलिए...

पटना : बिहार में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने संबंधित पत्र का जवाब नहीं मिलने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सीएम...

12 जून को होगी महागठबंधन की चौथी बैठक, CM फेस पर...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी और गठबंधन में अब चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सभी...

VIP प्रमुख ने लांच किया पार्टी का थीम सॉंग, कहा ‘MLA...

बिहार चुनाव से पहले VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने 12 साल के संघर्ष की गाथा को गाने के जरिये सामने लाया, 'है हक हमारा...

PK ने माँगा था डिप्टी सीएम का पद, JDU MLC ने...

पटना: बिहार में विधानसभा से पहले ही जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (PK)  ने अपनी पार्टी की घोषणा की। वे बिहार में बदलाव...

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद से की सगाई, क्रिकेट और राजनीति...

Desk. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने खेल के मैदान के बाहर एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 8 जून को लखनऊ के सेंट्रम...

बिहार NDA और INDIA में सीटों के तालमेल को लेकर होगी...

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। सभी पार्टी कुछ दिन पहले से ही चुनाव पिच पर उतर चुकी...

तेजस्वी का मोदी पर तंज, कहा- जब से PM बने हैं...

पटना : बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर गंभीर आरोप लगाया है।...

अप्सरा मिश्रा बनी बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग (BSWC) के अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा को बनाया गया। बता दें कि अप्सरा मिश्रा समाज सेवी के साथ पत्रकारिता...

Live आकर मनीष कश्यप ने कहा- मैं अब नहीं हूं BJP...

पटना : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ दी है। उन्होंने फेसबुक पर शनिवार की रात लाइव...

शाहाबाद से चुनावी शंखनाद की शुरुआत करेंगे चिराग, नव-संकल्प महासभा की...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) आज यानी आठ जून को शाहाबाद जिला के...

Jharkhand Politics : झोला-टिफिन लेकर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता,...

Jharkhand Politics Desk : दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब पलामू जिले के पांकी से बीजेपी विधायक डॉ...

NDA में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला तय, घटक दलों को मिलेंगी...

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल लगातार कवायद में जुटी हुई है। एक तरफ महागठबंधन में आपसी समन्वय को लेकर...

बिहार कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में पहुंचे जायसवाल, कहा- जल्द...

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज पटना के बीआईए सभागार में आयोजित कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में पहुंचे।...

बकरीद के मौके पर खान के कोचिंग संस्थान पहुंचे राज्यपाल आरिफ...

पटना : पूरे देश सहित बिहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है। बकरीद पर्व पर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

Mokama के पूर्व विधायक अनंत सिंह फायरिंग मामले में 3 केस...

डिजिटल डेस्क : Mokama के पूर्व विधायक अनंत सिंह फायरिंग मामले में 3 केस दर्ज, इलाके में पुलिस ने डाला डेरा।Mokama के पूर्व विधायक...