पुलिस मित्र बहाली के नाम पर एनजीओ ने बेरोजगार युवकों से लाखों ठगे, मामला दर्ज तक जांच में पुलिस जुटी

पुलिस मित्र बहाली के नाम पर एनजीओ ने बेरोजगार युवकों से लाखों ठगे, मामला दर्ज तक जांच में पुलिस जुटी

मोतीहारी : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक एनजीओ ने पुलिस मित्र बहाली के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी किया है।

मामले को लेकर एसपी ने एसआईटी गठित 

मामला संज्ञान में आते ही एसपी स्वर्ण प्रभात में पीड़ित युवक के आवेदन पर कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एनजीओ संचालक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के निर्देश दिया गया है। वहीं पूरे मामला की जांच के लिए प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। फर्जीवाड़ा में संलिप्त थानेदार भूमिका की जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त करवाई का निर्देश दिया गया है। एसपी के करवाई से जिला में हड़कंप मच गया है।सूत्रों की माने तो जिला के अलग अलग थानों में पुलिस मित्र बहाली के नाम पर 41 बेरोजगार युवकों से 50 हज़ार से एक लाख तक कि ठगी की बात बतायी जा रही है।

मुजफ्फरपुर में ट्रेनिग के बाद फर्जी तरीके से थाना परिसर आईडी कार्ड बांटे

मोतीहारी में पुलिस मित्र बहाली के नाम पर एक एनजीओ द्वारा बेरोजगार युवकों से लाखों का ठगी किया गया है। एनजीओ द्वारा बेरोजगार युवकों से बहाली के नाम पर मुजफ्फरपुर में ट्रेनिग दिया गया। फर्जी तरीके से थाना परिसर में आईडी कार्ड दिया गया । वही 20 हज़ार का महीना देने का लालच देकर बेरोजगार युवकों को ठग लिया गया। एनजीओ फ्रॉड ने थाना चौकीदार,दफादार के पुत्र को भी नही छोड़ा। एनजीओ ने कई युवकों से पे फोन पर भी पैसा लेने की बात सामने आ रही है।

थानों की स्टेशन डायरी में पुलिस मित्र की ज्वाइनिंग कराई गई

इस मामले में दबी जुबान कई थानेदार की भी संदिध भूमिका से इंकार नही किया जा सकता। मामले में अरेराज, फेनहारा,ढाका, चिरैया, घोड़ासहन सहित कई थानों में पुलिस मित्र की बहाली पर बेरोजगार युवकों के साथ ठगी की चर्चा है। रोचक बात यह है कि थानों में स्टेशन डायरी कर पुलिस मित्र को ज्वाइनिंग करवाया गया। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित युवक के आवेदन पर कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। एनजीओ के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। वहीं जिला के अलग अलग थाना क्षेत्र के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। कोई भी दोषी बख्शा नही जाएगा।

ये भी पढ़े :  बेतिया से लापता बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel