Advertisment

प्रेमिका के वियोग में युवक ने थाने में ही काट ली नस, पुलिस रह गई भौंचक

धनबाद : धनबाद के महिला थाना में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक युवक ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है.

पड़ोस की लड़की से युवक ने किया विवाह

जामाडोबा में रहने वाले इस सुमित नामक उक्त युवक को अपने पड़ोस की लड़की से पिछले 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ये दोनों बालिग हैं और साथ जीने मरने की कसमें खा चुके हैं. पिछले दिनों युवक ने उक्त युवती के साथ मंदिर में प्रेम विवाह किया. इसी बीच युवती के परिजनों ने महिला थाने में युवती को नाबालिग बता युवक पर गम्भीर आरोप लगा शिकायत दर्ज करा दी. जिसके बाद पुलिस ने बगैर उचित जांच पड़ताल किये प्रेमिका को परिजनों के हवाले कर दिया.

युवक ने खो दिया अपना सब्र

प्रेमी युवक पुलिस द्वारा दिए गए तारीख पर बार-बार महिला थाना का चक्कर काट रहा था, लेकिन प्रेमिका के परिजनों के तरफ से कोई भी शख्स हाजिरी लगाने नहीं पहुंचा. ना ही प्रेमिका को थाना लाया जा रहा था. प्रेमिका फोन पर बार-बार परिजनों के द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत युवक से कर रही थी. आज युवक थाना में हाजिरी लगाने आया, लेकिन युवती के परिजनों की तरफ से कोई भी शख्स थाना नहीं पहुंचा. पुलिस की कार्रवाई शिथिल होता देख युवक ने अपना सब्र खो दिया और अपनी कलाई की नस काट ली. युवक को खून से लथपथ देख महिला थाने की पुलिस के जवानों के हाथ-पांव फूलने लगें और आनन-फानन में पुलिस ने उक्त युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं युवक के परिजनों ने पुलिस पर और युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

पति और बेटे को छोड़ भागी महिला ने प्रेमी से खाया धोखा, आत्महत्या का प्रयास

Khunti  Mob Violence: बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर...

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई की। एक युवक की मौत...

Air Fare Update: घरेलू उड़ानों का औसत किराया 20.5% बढ़ा, सरकार...

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जून 2026 में 72 घरेलू रूट्स पर औसत हवाई किराया मार्च 2025 की तुलना में 20.5% बढ़...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को CID का समन, भर्ती...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को समन जारी किया है। टीडीपीएल को टेंडर देने, ओएमआर हेराफेरी और...