Ranchi– पुलिस ने हिन्द पीढ़ी थाना क्षेत्र में वार्ड पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान हत्याकांड मामले में मृतक रिंकू खान का पार्टनर रहे मो. मुर्शिद को गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि दोनों कई वर्षो से एक साथ जमीन का कारोबार कर रहे थें, पैसे को लेकर दोनों के बीच में विवाद था. मो. मुर्शिद ने इसी सिलसिले में उसे अपने घर पर बुलाया था, लेकिन अन्दरखाने तैयारी रिंकू खान को समाप्त करने की थी. अपनी तैयारी के अनुसार उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के साथ पांच अन्य को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मो. हैदर अली, मो. फिरदौश भी शामिल है. पुलिस को अभी एक और आरोपी की तलाश है.
बर्खास्त शिक्षिका को HC ने फिर से किया बहाल, पिछले 6 साल का भुगतान का भी आदेश

















