साल 2025 में निगरानी ने कई भ्रष्टचारियों पर की कार्रवाई, कई की संपत्ति हुई जब्त – गंगवार

पटना : बिहार में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ निगरानी विभाग ने साल 2025 में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार के नेतृत्व में विभाग ने आज यानी 31 दिसंबर को मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस साल निगरानी विभाग की टीम ने कुल 122 एफआईआर दर्ज की है। यह पिछले 25 सालों में किसी भी साल की तुलना में सबसे अधिक है, जो विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

FIR में ट्रैप मामलों का विशेष महत्व रहा – DG जेएस गंगवार

डीजी जेएस गंगवार ने कहा कि इन एफआईआर में ट्रैप मामलों का विशेष महत्व रहा। साल 2025 में 101 ट्रैप केस दर्ज किए गए, जिनमें सीधे रिश्वत लेते पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई हुई। इन मामलों में कुल 37 लाख 80 हजार 300 रुपए जब्त किए गए। इस बार की कार्रवाई में एक अनोखी घटना भी सामने आई, वाशिंग मशीन की मांग की थी। इसे भी जब्त कर दिया गया और संबंधित पुलिस अधिकारी और अवर निरीक्षक अरवल मूर्तजाली को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इस साल सबसे बड़ा धनकुबेर ग्रामीण कार्य विभाग का कार्यपालक अभियंता रहा।

DG GS Gangwar 1 1 22Scope News

साल 2025 के आंकड़े यह बताते हैं कि निगरानी विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी प्रणाली में सुधार हुआ है – जेएस गंगवार

उन्होंने कहा कि साल 2025 के आंकड़े यह बताते हैं कि निगरानी विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी प्रणाली में सुधार हुआ है। यह अब तीव्र, पारदर्शी और जवाबदेह रूप से कार्य कर रहा है। यह बिहार की जनता के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जेएस गंगवार ने कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नियम और कानून से ऊपर नहीं है।

DG GS Gangwar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाप रे बाप! इतना हजार नियोजित शिक्षक का निगरानी विभाग ने किया भंडाफोड़, DG गंगवार ने कहा…

अंशु झा और अमित झा की रिपोर्ट

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...