Advertisment

टुंडी में महापाप : दरिदों ने पहले महिला के साथ की मारपीट, फिर दुपट्टे से हाथ बांध कर किया कुकर्म

आधा दर्जन युवकों ने आदिवासी महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

धनबाद : जिले के टुंडी में महापाप हुआ है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देते हुए लगभग आधा दर्जन युवकों ने एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि स्थानीय टुंडी थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए SNMMCH भेज दिया है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मांझीलीटांड गांव में बाइक सवार युवक के साथ जा रही महिला के साथ स्थानीय युवकों ने पहले मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद उसके दुपट्टे से हाथ बांध दिया और आंख पर पट्टी लगाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दुष्कर्मियों ने धमकी देते हुए कि अगर किसी को इसकी जानकरी दी अथवा पुलिस को शिकायत की तो जान से मार देंगे। उसके सभी आरोपी फरार हो गया।

चार दिन तक सदमे में थी पीड़िता

घटना के बाद बेहोश युवती को उसके घायल मित्र अपने घर ले गया। स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक ने पीड़िता की इलाज की। चार दिनों के बाद सदमे से उबरी पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत की। NEWS 22Scope से बात करते हुए पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है, और आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

पीड़िता को हर हाल में मिलेगा इंसाफ : डीएसपी

मामला इतना संगीन था कि पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद 164 के तहत बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Chanho : पीड़िता के दिए सुराग से 12 घंटे के अंदर ही दुष्कर्मियों तक पहुंची पुलिस

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...