महावीर कैंसर संस्थान में 30 बेड के आई.सी.यू. का लोकार्पण

दानापुर : फुलवारीशरीफ के महावीर कैंसर संस्था में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पहुचे। गणेश चतुर्थी के मौके पर महावीर कैंसर संस्थान में 30 बेडों के आई.सी.यू. का लोकार्पण उप-मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय, सचिव, आचार्य किशोर कुणाल,  महावीर स्थान न्यास समिति उपस्थित थे । स्वागत भाषण में संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एल.बी. सिंह ने बताया कि पहले से आई.सी.यू. में 10 बेड थे। गंभीर मरीजों को अत्यधिक भीड़ के चलते काफी परेशानी होती थी।

30 बेडों के नये आई.सी.यू. से कैंसर मरीजों को बहुत राहत मिलेगी । स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा संस्थान को गरीब मरीजों के इलाज के लिए मदद की जाती रही है और आगे भी सहयोग करते रहेंगे । उन्होंने कहा कि आई.सी.यू. बेड बढ़ाने से गंभीर मरीजों के इलाज में सुविधा होगी। अपने उद्घाटन भाषण में तारकिशोर प्रसाद ने महावीर मन्दिर और मन्दिर द्वारा संचालित महावीर कैंसर संस्थान प्रशासन को गरीब मरीजों के इलाज के लिए बधाई दी । उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार सरकार से संस्थान को हर संभव मदद की जाएगी ।

रिपोर्ट : पंकज राज

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...